Announcement of BJP Sarguja district officials: सरगुजा:अम्बिकापुर। भाजपा सरगुजा जिले में संगठन को मजबूती देने और नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा पर यह घोषणा की गई।
नवनियुक्त जिला पदाधिकारी
घोषणा के अनुसार सरगुजा जिले में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार किया गया है–
- उपाध्यक्ष – दिनेश साहू, मधुसूदन शुक्ला, चंद्रिका यादव, विकास पाण्डेय, मधु चौदाहा, इंदर भगत
- महामंत्री – विनोद हर्ष, अरुणा सिंह
- मंत्री – रजनीश पाण्डेय, वैभव सिंह देव, रज्जु राम, नीरू मिस्त्री, पूनम टेकाम, सुनीता राजवाड़े
- कोषाध्यक्ष – निश्चल प्रताप सिंह
- सह-कोषाध्यक्ष – सचिन अग्रवाल
- प्रवक्ता – अजय सिंह (बबलू)
- संवाद प्रमुख – रूपेश दुबे
- सह संवाद प्रमुख – धनंजय मिश्रा, जतिन परमार
- कार्यालय प्रभारी – अनिल जायसवाल
- सह कार्यालय प्रभारी – संतोष बिहाड़े, रामप्रवेश पाण्डेय
- पुस्तकालय प्रभारी – विवेक दुबे
- सोशल मीडिया प्रभारी – विकास वर्मा (रिंकु)
- सोशल मीडिया सह प्रभारी – रविशंकर जायसवाल
Announcement of BJP Sarguja district officials
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन पर आधारित है। उम्मीद है कि नए पदाधिकारी अपने कार्यों से संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की योजनाओं को पहुँचाना है। संगठन तभी मजबूत होता है जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जोश से काम करें।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नए दायित्व वितरण से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी जो आने वाले समय में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क को और मज़बूत करेगी।
यह भी पढ़ें-प्रतापपुर वन विभाग की कार्रवाई, शाल काष्ठ तस्करी का पर्दाफाश