Bhupesh Baghel attacks PM Modi Why is money being distributed only in election-bound states?: रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी राज्यों में सरकारी पैसों के वितरण को लेकर तीखा हमला बोला है। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ उन राज्यों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं और पैकेज का एलान कर रहे हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ऐसी योजनाएं पूरे देश के आम नागरिकों के विकास और हित के बजाय केवल चुनावी लाभ के लिए चलाई जा रही हैं।
Bhupesh Baghel attacks PM Modi Why is money being distributed only in election-bound states?
पटना में हाल ही में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र की ‘डबल इंजन’ सरकार अब बेहद कमजोर हो गई है। बघेल ने प्रधानमंत्री के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, “आज लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, बेरोजगारों की अनदेखी हो रही है, किसानों की आमदनी बढ़ नहीं रही और सरकार उत्सव मनाने की बात कर रही है। यह पैसा जब जनता के पास आना चाहिए तो सिर्फ चुनावी राज्यों में क्यों बंट रहा है?”
भूपेश बघेल ने केंद्र की आर्थिक नीतियों खासकर जीएसटी और किसानों से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पिछले आठ साल में सरकार ने आम जनता की क्रय शक्ति कम कर दी है और ज्यादातर फैसले गरीबों, किसानों और युवाओं के पक्ष में नहीं हैं।
बघेल ने पड़ोसी देशों से बिगड़ते रिश्तों, बेरोजगारी, घटती आय और घटते मनरेगा बजट का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सिर्फ चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर पूरे देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए।
भूपेश बघेल ने साफ कहा कि 7,500 करोड़ रुपए जैसी बड़ी योजनाओं का लाभ केवल चुनावी राज्यों तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे देश को इस तरह की राहत और विकास योजनाएं मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को चुनावी राजनीति के बजाय समग्र विकास नीति अपनानी चाहिए।
यह भी पढ़ें:- सूरजपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, चिकित्सकीय लापरवाही से मची सनसनी