principal behaved in a shameful manner while under the influence of alcohol in Janjgir:जांजगीर-चांपा : जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बलौदा ब्लॉक के लेवई गाँव के प्राइमरी स्कूल की महिला प्रधानपाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुंचती हैं। हाल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे टेबल पर पैर रखकर सोती हुई नजर आईं।
principal behaved in a shameful manner while under the influence of alcohol in Janjgir
बताया जाता है कि वे अक्सर शराब पीकर स्कूल आती हैं और नशे की हालत में क्लास में अशोभनीय हरकतें करती हैं। इस घटना के कारण स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चों और अभिभावकों में इसको लेकर काफी नाराजगी है और वे प्रधानपाठक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बालोदा विकासखंड के इस स्कूल में कुल दो शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से एक शिक्षक छुट्टी पर थे लेकिन महिला प्रधानपाठक हीरा पोर्ते नशे में स्कूल पहुंची और टेबल पर पैर रखकर गहरी नींद में चली गईं। इस दौरान कई बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया क्योंकि वे प्रधानपाठक की इस हालत को देखकर डर गए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने SDM, DEO, और BEO को स्कूल का निरीक्षण करने और जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जांच में पुष्टि हुई कि 19 सितंबर को हीरा पोर्ते नशे में स्कूल आई थीं। इसके बाद उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
कलेक्टर ने संबंधित शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण न करने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। साथ ही अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि ऐसे आदतन नशेड़ी शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानपाठक की नशे की आदत उनके पति के निधन के बाद बढ़ गई है। परिजन भी कई बार समझाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन वे नहीं मानीं। इस आदत का साफ असर स्कूल की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
यह घटना जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है और सवाल खड़ा करती है कि आखिर शिक्षा विभाग इस तरफ क्यों आंखें बंद किए हुए है।
यह भी पढ़ें- टी.एस. सिंहदेव बोले- प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे वोट के लिए, देश की छवि प्रभावित