सरगुजा के मैनपाट में खुला देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल : The country’s first rural garbage cafe opened in Mainpat

Uday Diwakar
2 Min Read

The country’s first rural garbage cafe opened in Mainpat: सरगुजा: सरगुजा जिले के मैनपाट के रोपाखार ग्राम पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे शुरू हुआ है। इस कैफे की खासियत है कि ग्रामीण एक किलो प्लास्टिक कचरा लाकर निःशुल्क नाश्ता, जबकि दो किलो प्लास्टिक कचरा लाने पर मुफ्त भोजन पा सकते हैं।

image 293

The country’s first rural garbage cafe opened in Mainpat

यह अनूठी पहल जिला प्रशासन, LIC HFL ग्रीन टुमॉरो परियोजना और फिनिश सोसाइटी के सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य गांवों में प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना है। इकट्ठा की गई प्लास्टिक को आगे प्रोसेसिंग यूनिट में भेजा जाएगा, जहाँ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इससे विभिन्न उपयोगी उत्पाद बनाएंगी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 294

उद्घाटन के मौके पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर इस केंद्र का शुभारंभ किया। यह पहल ‘कचरा लाओ, खाना पाओ’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिससे ग्रामीणों में सफाई की आदत विकसित होगी और स्थानीय स्तर पर आजीविका भी मजबूत होगी।

image 295

मैनपाट का यह कैफे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें-अंबिकापुर : अवैध शराब पर कार्यवाही

Share This Article
Leave a Comment