Jashpur Police investigate after bodies of a couple found: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोल्हेंझरिया चौकी क्षेत्र के माटीपहाड़ छर्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युगल प्रेमी जोड़ें का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि युवती का शव उसी पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था।

Jashpur Police investigate after bodies of a couple found
पुलिस अभी मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस को दोनों के व्हाट्सएप चैट और सोशल मीडिया स्टेटस सहित अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

अधिकारी बता रहे हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है और कुछ बातों पर कहासुनी के चलते यह घटना हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, इसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
मृतक युवक की पहचान कांसाबेल थाना क्षेत्र के टांगरगांव के रहने वाले चुरामनी साय पैंकरा के रूप में हुई है, जबकि युवती तुमला थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर कई बार अपने प्रेम की अभिव्यक्ति की थी और कुछ पोस्ट ऐसे मिले हैं जिनसे पता चलता है कि दोनों के बीच तनावशील स्थिति थी।
यह भी पढ़ें- प्राचार्य ने निजी गाड़ी को एंबुलेंस घोषित कर किया 35 हजार प्रतिमाह किराया का फर्जीवाड़ा








