पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने घर में खुद को बंद कर सिलेंडर का गैस खोल और पेट्रोल से आत्महत्या का प्रयास किया : Opened the Gas Cylinder and Attempted Suicide

Uday Diwakar
1 Min Read

Opened the Gas Cylinder and Attempted Suicide: कोरबा: कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार हेलीपैड के पास रहने वाले ऋषिकेश सिदार (32 वर्ष) ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। 22 जून को पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी शिकायत करने मानिकपुर चौकी चली गई। जब वह घर लौटी तो देखा कि ऋषिकेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। उसने कमरे में तोड़फोड़ की थी और गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया था। साथ ही, बाइक से पेट्रोल भी कमरे में फैला दिया।

image 559
image 560

Opened the Gas Cylinder and Attempted Suicide

परिवार और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस और घरवालों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और युवक को बाहर निकाला। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से परिवार और आसपास के लोग घबरा गए। फिलहाल युवक सुरक्षित है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह भी पढ़ें-जिला अस्पताल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्वास्थ्य सलाहकार और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Share This Article
Leave a Comment