सरगुजा में ‘छत्तीसगढ़ राइडर्स’ गैंग का आतंक: राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरनाक बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल : Terror of Chhattisgarh Riders Gang

Uday Diwakar
2 Min Read

Terror of Chhattisgarh Riders Gang: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ‘छत्तीसगढ़ राइडर्स’ नाम के बाइकर्स गैंग ने सड़क पर खतरनाक स्टंट करना शुरू कर दिया है। यह गैंग अंबिकापुर, सीतापुर, बतौली, मैनपाट और आसपास के इलाकों में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर नियम तोड़ रहा है। पुलिस ने काटा चालान, इनके स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।

image 359

Terror of Chhattisgarh Riders Gang

गैंग के सदस्य तेज बाइक चलाकर खतरनाक स्टंट करते हैं। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान को खतरा होता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गैंग के लोग अपने स्टंट के वीडियो खुद बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं। इससे और लोग भी गलत काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 360

सरगुजा पुलिस ने कहा है कि वे जल्द ही इस गैंग पर सख्त कार्रवाई करेंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरगुजा में इस गैंग की हरकतें लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। प्रशासन ने इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में 16 जून को प्लेसमेंट कैंप, 264 पदों पर होगी भर्ती – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Share This Article
Leave a Comment