Congress’s Protest on Farmers Problems:– अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सुखरी सहकारी समिति के किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने समिति कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपनी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि घुनघुट्टा परियोजना से सिंचाई मिलने वाले गांवों को इस बार प्रशासन ने अचानक “असिंचित” घोषित कर दिया। इससे उनकी कर्ज लेने की सीमा कम हो गई है और वे फसल बीमा व अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।
Congress’s Protest on Farmers Problems
इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा और नुरुल आमीन सिद्दिकी ने किया। किसानों ने बताया कि अब उन्हें जरूरी उर्वरक एनपीके 12:32:16 की जगह कम असर वाला और महंगा 20:20:0 खाद दिया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
समिति के प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र को असिंचित घोषित करने का फैसला जिला प्रशासन के आदेश पर लिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर किसानों की समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस प्रदर्शन में कई किसान और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए और प्रशासन से जल्द मदद की मांग की।
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसा: घायलों की पहचान जारी, डीएनए जांच के लिए परिजनों से नमूने देने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी