कुसमी में युक्तिकरण के खिलाफ कांग्रेस का बीईओ कार्यालय घेराव, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी : Congress Gheraoed BEO Office Kusmi

Uday Diwakar
2 Min Read

Congress Gheraoed BEO Office Kusmi: बलरामपुर: कुसमी ब्लॉक में प्रदेश कांग्रेस के बुलावे पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में युक्तिकरण प्रक्रिया के विरोध में स्थानीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्थानीय बस स्टैंड से रैली निकालकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।

image 301

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Congress Gheraoed BEO Office Kusmi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि युक्तिकरण से स्थानीय स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने इसे जनता के खिलाफ बताया और सरकार से इसे बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कुसमी के एसडीएम और बीईओ रामपथ यादव को एक ज्ञापन दिया, जिसमें युक्तिकरण प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने और स्थानीय समस्याओं को हल करने की बात कही गई।

इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानेगी तो वे आंदोलन को और आगे बढ़ाएंगे।

image 302

यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की नीतियों और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के बढ़ते विरोध का हिस्सा है।


यह भी पढ़ें- राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रोजगार सहायक पर महिला से अभद्र मांग “तू ही चाहिए एक रात के लिए ” का आरोप

Share This Article
Leave a Comment