Bribery in Pradhan Mantri Awas Yojana: बलरामपुर: बलरामपुर जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में कड़ी कार्रवाई की खबर आई है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में इस योजना के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को लेकर तुरंत और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
Bribery in Pradhan Mantri Awas Yojana
इसी संदर्भ में जनपद पंचायत बलरामपुर के क्लस्टर नंबर 35 तातापानी (नवाडीह, तातापानी) में तैनात आवासमित्र श्रीमती कंचन गुप्ता के खिलाफ धन की अवैध मांग करने की शिकायत मिली। जांच के बाद यह शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटा दिया है।
दोषियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी योजनाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य
इस निर्णय से जिले के अन्य कर्मचारियों और आवासमित्रों को भी यह संदेश दिया गया है कि सरकारी योजनाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है, और किसी भी गड़बड़ी पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अनुरोध किया है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
यह भी पढ़ें- मैनपुर विकासखंड: काम में लापरवाही पर 34 पंचायत सचिवों को कलेक्टर का नोटिस