गांव के चौकीदार ने ही ली मासूम की जान, रामानुजनगर के बांसबाड़ी जंगल में मिली बालिका की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा : Village Watchman Himself Killed the Innocent

Uday Diwakar
3 Min Read

Village Watchman Himself Killed the Innocent: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी गांव में मासूम बालिका की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध के पीछे कोई और नहीं, बल्कि गांव का ही 60 वर्षीय चौकीदार शिवराम निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

image 6

Village Watchman Himself Killed the Innocent

26 अप्रैल 2025 को बांसबाड़ी जंगल में एक बालिका का शव नग्न अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और ग्रामीणों से गहन पूछताछ की गई। इसी दौरान गांव के चौकीदार शिवराम पर संदेह गहराया। पूछताछ में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन एफएसएल टीम की मदद से उसके कपड़े और टांगी की जांच कराई गई।

टांगी और टी-शर्ट पर खून के धब्बे पाए गए, जिन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में मृतिका और आरोपी के कपड़ों व टांगी पर मिले खून का डीएनए मेल खा गया।

अपराध कबूलने के बाद खुली सच्चाई

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान शिवराम ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह वह चौकीदारी के लिए निकला था, तभी उसने एक बालिका को साइकिल से जाते देखा। गलत नियत से उसने उसे रोकने की कोशिश की। बालिका के विरोध करने और गांव में सबको बताने की धमकी देने पर उसने अपने पास रखी टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को गड्ढे में छुपाया और बालिका की साइकिल व टिफिन को फेंक आया। बाद में शक हुआ कि गड्ढे में शव मिलने से वह फंस सकता है, इसलिए वापस आकर शव को गड्ढे से निकालकर कुछ दूरी पर फेंक दिया और ध्यान भटकाने के लिए उसे निर्वस्त्र कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने साइकिल को साल्ही बांध में फेंक दिया और वहीं अपने कपड़े धोकर घर लौट गया।

आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस ने साक्ष्य छुपाने के आरोप में शिवराम के खिलाफ धारा 238 बीएनएस भी जोड़ दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध: गृह मंत्री अमित शाह

Share This Article
Leave a Comment