शिक्षा सुधार की दिशा में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, एकल शिक्षक स्कूलों में 80% की कमी : 80% Reduction in Single Teacher Schools

Uday Diwakar
2 Min Read

80% Reduction in Single Teacher Schools: रायपुर :छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता पाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और सही योजनाओं की वजह से अब प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षक मौजूद हैं। अब प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के नहीं है। राज्य में अकेले एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में 80 प्रतिशत तक कमी आई है।

image 385

80% Reduction in Single Teacher Schools

सरकार ने स्कूलों में खाली पदों को भरने के लिए तेजी से नए शिक्षकों की भर्ती की है। हाल ही में शिक्षा विभाग ने 5,000 नए शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला लिया है, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता और बेहतर होगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी और स्कूलों का माहौल भी सुधरेगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 386

जहां भी जरूरत थी, वहां शिक्षकों को तैनात किया गया है। अब ज्यादातर स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हैं और एकल शिक्षक स्कूल काफी कम हो गए हैं। सरकार का मकसद है कि हर बच्चे को अच्छी पढ़ाई मिले और किसी स्कूल में शिक्षक की कमी न हो। जिससे शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

Share This Article
Leave a Comment