छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी, राकेश तिवारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज : 3.5 Lakh Fraud For JOB

Uday Diwakar
1 Min Read

3.5 Lakh Fraud For JOB : गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही पुलिस ने कोरबा के रहने वाले राकेश तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि राकेश तिवारी ने मरवाही की रहने वाली स्नेहलता शर्मा से छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 50 हजार रुपये ठगे।

image 511

3.5 Lakh Fraud For JOB

स्नेहलता शर्मा ने पुलिस को बताया कि राकेश तिवारी ने खुद को नौकरी दिलाने वाला बताया और इसके लिए बड़ी रकम ली। लेकिन पैसे लेने के बाद भी नौकरी नहीं दी और बार-बार बहाने बनाता रहा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 512

जब नौकरी नहीं मिली तो स्नेहलता शर्मा ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद राकेश तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Read Also- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ITBP के जवानों ने पैंगोंग त्सो के किनारे 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग प्रदर्शन,योग की ताकत दुनिया देख रही है

Share This Article
Leave a Comment