15 year old girl student tried to commit suicide by consuming pesticide after being stopped from using mobile phone: सूरजपुर : सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में 15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा ने मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने पर माता-पिता की डांट सुनकर गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना बीती शाम हुई। जैसे ही परिजनों को पता चला, वे उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने समय पर इलाज किया, जिसके कारण छात्रा की जान बच गई और उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

15 year old girl student tried to commit suicide by consuming pesticide after being stopped from using mobile phone
यह घटना मोबाइल की अधिक लत और बच्चों पर इसके नकारात्मक प्रभावों की गंभीर चेतावनी है। परिवार ने बताया कि उन्होंने मोबाइल इस्तेमाल को लेकर छात्रा को बार-बार समझाया, लेकिन मोबाइल से दूर रहने को लेकर गुस्सा में आकर उसने यह कदम उठाया। डॉक्टर्स ने कहा कि मोबाइल की लत मानसिक तनाव और दबाव का कारण बन सकती है, जिसका यह जीता-जागता उदाहरण है।

इस घटना से स्पष्ट होता है कि बच्चों और युवाओं में मोबाइल की आदत को नियंत्रित करना आवश्यक है और अभिभावकों तथा समाज को इस विषय पर गंभीर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार: तहसीलदार संजय राठौर की जांच और संरक्षण की छाया








